टैग
त्रिपुरा के बोक्सानगर इलाके के असबारी गांव में बीएसएफ जवानों पर हमले में तीन जवान घायल हुए। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को बताया कि आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और सुरक्षाकर्मियों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।