टैग
नागपुर नगर निगम के प्रवर्तन विभाग ने कामठी रोड के भिलगांव में 12 अवैध शेड पर बुलडोजर चलाया। पीली नदी से सिविल लाइंस तक अवैध ठेले और दुकानें हटाई गईं। कार्रवाई में करीब दो ट्रक सामान जब्त हुआ।