टैग
इसरो के जीएसएलवी-एफ18 ने शुक्रवार रात 2,250 किलो का नाविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-03 कक्षा में स्थापित किया। मार्च में आईआरएनएसएस-1एफ की परमाणु घड़ी खराब होने के बाद नाविक बुरी हालत में था। इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन के मुताबिक लॉन्च से जुड़े बजट का करीब 80 प्रतिशत घरेलू निजी और सार्वजनिक कंपनियों को जाता है।