टैग
बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पुणे के शिवाजीनगर जिला कोर्ट के गेट नंबर 4 के बाहर एक शख्स पर हंसिये से हमला हुआ। वह गंभीर रूप से घायल है और ससून अस्पताल में भर्ती है। घायल की पहचान मंदार किवले के रूप में हुई है, जो 2025 की शुभम चावन हत्या के केस का आरोपी है और शनिवार को जमानत पर रिहा हुआ था। मौके से दो पिस्तौल और कारतूस भरी मैगजीन बरामद हुई है। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हुई है।