टैग
नागपुर में मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा की आवाजाही पर लगी पाबंदियों के खिलाफ गुरुवार को 500 से ज्यादा चालकों का आक्रोश मार्च निकला. वैरायटी चौक से निकले मार्च को महाराजबाग चौक पर पुलिस ने रोका. सभी 13 सड़कें खोलने, चालान का दर आधा करने और जब्त ई-रिक्शा छोड़ने की मांग की गई.