टैग
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटियां बनाई हैं। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी अजय माकन के पास है और पंजाब में सिरिवेल्ला प्रसाद होंगे। उत्तराखंड में दीपा दासमुंशी, गोवा में के. जे. जॉर्ज और मणिपुर में बी. एम. संदीप को कमान मिली है। चुनाव आयोग के तारीखों का ऐलान करने से पहले ही ये नियुक्तियां हुई हैं।